उच्च मांग से जिंक वायदा कीमतों में तेजी

Zinc futures prices rise on high demand

 

नई दिल्ली, हाजिर मांग में तेजी के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को जस्ता की कीमत 80 पैसे की तेजी के साथ 248.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी के लिए जस्ता अनुबंध की कीमत 80 पैसे (0.32 प्रतिशत) की तेजी के साथ 248.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 2,008 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।

 

 

You might also like