पानीपत में 11 को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा – गजेंद्र सलूजा
A grand tricolor procession will be taken out in Panipat on the 11th - Gajendra Saluja
पानीपतवासियों से किया तिरंगा यात्रा में भाग लेने का अनुरोध

(राम गोपाल) पानीपत,08 अगस्त। भाजपा पानीपत के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सलूजा ने बुधवार को अपने सनौली रोड स्थित कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की । प्रेस वार्ता में गजेंद्र सलूजा ने बताया कि 11 अगस्त को पानीपत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का आयोजन पानीपत सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में किया जाएगा। पानीपत सांस्कृतिक मंच के सभी साथियों से विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि आने वाली 11 अगस्त को पानीपत में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पानीपत सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने बताया कि भव्य तिरंगा यात्रा शहर के सनौली रोड से शुरू करके संजय चौक, गोहाना रोड मोड़ से , लालबत्ती चौक होते हुए लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर यात्रा का समापन होगा।
गजेंद्र सलूजा ने कहा कि मंच लगातार सामाजिक कार्यों में भाग लेता रहा है इसी को आधार बनाकर इस वर्ष आज़ादी की लड़ाई में शहीद देशभक्तों को याद करने तथा युवाओं में देश के प्रति जज़्बा पैदा करने हेतु भव्य तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इससे युवाओं में देश भक्ति का भाव जागेगा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना का निर्माण होता है, क्योंकि 15 अगस्त के मौके पर जब देशवासी यह पर्व मनाते हैं तो सबको देश के शहीदों की कुर्बानी याद आती है और शहीदों के सम्मान के लिए, तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना निर्माण करने का काम कर रहे हैं ।
चुनाव लड़ने की बात पर बोले गजेंद्र सलूजा
आने वाले चुनावों में क्या वह टिकट के दावेदार हैं के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जिसे पार्टी योग्य उम्मीदवार समझ टिकट वितरित करती है उसके लिए हर कार्यकर्त्ता चुनाव लड़ता है। अगर पार्टी उन्हें विधानसभा का उम्मीदवार चुनती है तो वह चुनाव अवश्य लड़ेंगे।
इस मौके पर पानीपत सांस्कृतिक मंच के महासचिव संजय जैन, मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा, सह मीडिया प्रभारी सुरेश रावल,डॉ. राजबीर आर्य, पंकज शर्मा,विशाल गोस्वामी, मुकेश गुप्ता,रमेश भोला इत्यादि मौजूद रहे।
