डिब्रूगढ़ में ” ईस्टर्न असम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ” की वार्षिक साधारण सभा सह निर्वाचन एक सितंबर को

Annual General Meeting cum Election of "Eastern Assam Chamber of Commerce and Industries" in Dibrugarh on September 1

सन 1934 में स्थापित ईस्टर्न असम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की डिब्रूगढ़ ईकाई की वार्षिक साधारण सभा सह चुनाव आगामी 01 सितंबर 2024 रविवार को  होना निश्चित हुआ है | नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त को संध्या 4 बजे  तक  और नाम वापस लेने की तिथि 28 अगस्त को संध्या 4 बजे तक है | कुल 21 नामांकन पत्र से अधिक वैद्य पाये गये तो आगामी 01 सितंबर 2024 रविवार को  चुनाव कराये जायेंगे |  दिनांक 01 सितंबर को दिन के 11 बजे से स्थानीय श्री मारवाड़ी नाट्य समिति के ही श्री अग्रसेन मिलन मंदिर के निचले तल्ले में वार्षिक साधारण सभा आयोजित होगी |

यह जानकारी ईस्टर्न असम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की डिब्रूगढ़ ईकाई द्वारा प्राप्त हुई है |

You might also like