भाजपा रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति हटाने की साजिश रच रही : संजय सिंह

BJP is plotting to remove the statue of Rani Laxmibai: Sanjay Singh

 

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली के झंडेवालान में स्थित आरएसएस मुख्यालय के पास लगी वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति को हटाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर मूर्ति हटाई गई तो वह पूरी दिल्ली में भाजपा और आरएसएस को बेनकाब करेंगे। मूर्ति को हटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, मैं भाजपा के लोगों को आगाह करना चाहता हूं कि देशभक्तों का अपमान देशद्रोह है। पहले संसद के अंदर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा लगी थी। देशभर के लोग वहां आते थे। अब प्रतिमा हटा दी गई है।

 

 

 

You might also like