हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा आम नागरिकों को सहुलियत देगी : धुमन सिंह
BJP will provide facilities to common citizens by forming government for the third time in Haryana: Dhuman Singh

पंचकूला में 17 अक्तूबर को होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय मंत्री अमित शाह बनेंगे ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश के हर नागरिक में उत्साह
कुरुक्षेत्र 15, अक्तूबर- हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं अम्बाला के पूर्व प्रभारी धुमन सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाकर आम नागरिकों को सहुलियत देने का काम करेगी। इतना ही नहंी प्रदेश में फिर से विकास की गंगा बहेगी तथा प्रदेश चहुमुखी विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा।
बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि पंचकूला में 17 अक्तूबर को ऐतिहासिक और यादगार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने जा रहा हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ-साथ देश की जानमानी हस्तियां ऐतिहासिक क्षणों की साक्षी बनेेंगी। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ भाजपा तीसरी बार अपनी सरकार बनाऐगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश के हर नागरिक में उत्साह और जोश देखा जा सकता हैं। आज प्रदेश के हर नागरिक की निगाहें 17 अक्तूबर के शपथ ग्रहण समारोह पर टीकी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के एतिहास में यह पहला ऐसा शपथ ग्रहण समारोह होगा जिस समारोह में 50 हजार से ज्यादा लोग एकत्रित होंगे। इस समारोह की तैयारियां बड़े जोश व उत्साह के साथ की जा रही हैं। इस समारोह को लेकर भाजपा नेता व कार्यकत्र्ता भी खासे उत्साहित नजर आ रहें हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में गणमान्य लोग व संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा हैं। इसके अलावा आम नागरिक भी इस शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आतुर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के आर्शीवाद से कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दूसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों ने विधानसभा चुनाव में सरकार की नीतियों पर मोहर लगाने का काम किया हैं। इस सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाने का काम किया हैं। इस सरकार का मुख्य फोकस किसानों, युवाओं, महिलाओं व समाज के अंतिम व्यक्ति पर रहा हैं। आज प्रदेश का हर नागरिक सरकार की योजनाओं का सहजता से फायदा उठा रहा हैं।
