दीपावली के कारण सीए फाइनल परीक्षा की तिथि बदली

CA final exam date changed due to Diwali

 

नई दिल्ली, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने नवंबर में आयोजित होने वाली सीए फाइनल परीक्षा की तिथियों में बदलाव की घोषणा की है। संस्थान ने दीपावली को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा अब नई तिथियों पर आयोजित की जाएगी। ग्रुप-1 की परीक्षाएं 3, 5 और 7 नवंबर को आयोजित होंगी। ग्रुप-2 की परीक्षाएं 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित होंगी। अन्य परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईसीएआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि नवंबर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराधान-असेसमेंट टेस्ट और इंश्योरेंस और रिस्क मैनेजमेंट टेक्निकल परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षाएं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। यदि परीक्षा के दौरान कोई तिथि सार्वजनिक अवकाश घोषित होती है तो भी परीक्षा के कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं होगा। 18 जुलाई को जारी की गई महत्वपूर्ण घोषणा में अन्य सभी विवरण यथावत रहेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अद्यतन जानकारी प्राप्त करते रहें और अपनी तैयारी उसी अनुसार करें। उम्मीदवार आईसीएआई की वेबसाइट www.icai.org पर नजर बनाए रखें और किसी भी संशोधन या अन्य जानकारी के लिए नियमित रूप से अपडेट प्राप्त करें।

 

You might also like