डिब्रूगढ़ में सी.आर.पी.एफ की 171 बटालियन ने 21 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर किया परिवार कल्याण मेले का आयोजन

CRPF 171 Battalion organized a family welfare fair on the occasion of its 21st anniversary in Dibrugarh

 डिब्रूगढ़ के पुलिस रिजर्व लाइन स्थित 171 बटालियन सी.आर.पी.एफ द्वारा अपनी बटालियन के स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगाठ जो कि आगामी 09 अगस्त 2024 को मनायी जानी है, के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके क्रम में गत दिनांक-07 अगस्त 2024 को पुलिस रिजर्व लाइन परिसर में एक परिवार कल्याण मेले का आयोजन किया गया । केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 171 वीं बटालियन द्वारा अपने कार्मिकों ,उनके परिवारों एवं बच्चों के मनोरंजन के उद्देश्य से इस भव्य मेले का आयोजन किया गया । मेला हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है जो हमें एकजुट होकर सभी लोगो का साझा आनंद एवं आत्मीयता की अनुभूति कराता है । ठीक इसी प्रकार इस मेले में 171 वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ,अधिकारियों एवं उनके परिवारों ने विशेष रुप से एकजुटता का परिचय दिया है, तथा सभी ने मिलकर सामुहिक रुप से मेले का आनंद उठाया है । इस भव्य मेले के मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमति रुचि श्रीवास्तव ( धर्मपत्नी – श्री समीर कुमार श्रीवास्तव,कमाण्डेन्ट-171 बटालियन ) शामिल हुई । सर्वप्रथम इस मेले का उद्घाटन श्रीमति रुचि श्रीवास्तव(मुख्य अतिथि महोदया) एवं श्री समीर कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट 171 वीं वाहिनी द्वारा सामुहिक रुप से फीता काटकर किया गया । इस मेले की विशेषता यह भी थी कि इसका आयोजन केवल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्मिकों द्वारा ही विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के पदार्थों के स्टॉल एवं विभिन्न प्रकार के खेल-खिलौने का स्टॉल लगाकर किया गया था।इस मेले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे कि जलेबी रेस,चम्मच गोली रेस, बोरी रेस आदि संबंधित खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया । इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा सभी आनंद से सराबोर दिखे । साथ ही केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के परिवारों के बीच भी चम्मच गोली रेस,म्यूजिकल चेयर रेस आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें भी सभी परिवारों ने हिस्सा लेकर भरपूर आनंद एवं मनोरंजन प्राप्त किया । इस प्रकार मेले में उपस्थित सभी लोग खुशी एवं आनंद से सराबोर दिखायी दिये ।  श्रीमति रूचि श्रीवास्तव (मुख्य अतिथि महोदया) द्वारा सभी को संबोधित करते हुए मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इस भव्य मेले के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया । अंत में श्री समीर कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट-171 वीं बटालियन द्वारा सभी को इस मेले में सहभागिता की सराहना की गयी एवं 171 वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 21वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर ढ़ेर सारी बधाईयां दी गयी  । इस मेले में  171 वीं वाहिनी के श्री राम नारायण चौधरी (द्वितीय कमान अधिकारी), श्रीमति एवं श्री संजय मरवण(द्वितीय कमान अधिकारी),श्रीमति एवं श्री राजेश कुमार  (उप कमाण्डेन्ट), श्री यश पॉल (उप कमाण्डेन्ट), श्री सुधीर कुमार दुबे(सहा0कमा0),अन्य अधिकारीगण एवं अधीनस्थ अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा सभी ने मेले का आनंद उठाया।

You might also like