ईरान-अमेरिका न्यूक्लियर डील से गिरी क्रूड ऑयल की कीमतें

Crude oil prices fell due to Iran-US nuclear deal

 

न्यूयॉर्क, अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर हुई वीकेंड वार्ता में अहम प्रगति हुई है। उनके सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों ने संभावित परमाणु समझौते की रूपरेखा पर सहमति बना ली है। इस डील के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईरान से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता काफी हद तक कम हो गई है। इस खबर के सीधे असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला। सोमवार को ब्रेंट क्रूड में करीब 1.03 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 67.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिए) क्रूड भी 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गौरतलब है कि गुरुवार को क्रूड में 3.5 फीसदी तक की तेजी आई थी, जो अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच संभावित ट्रेड डील और ईरानी सप्लाई में कमी की आशंका के चलते थी। हालांकि, ताजा डील से इन चिंताओं में राहत आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका अब तेल की कीमतों को 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर नहीं जाने देना चाहता है। क्योंकि ईंधन की कीमतें घटेंगी तो महंगाई खुद-ब-खुद नियंत्रण में आ जाएगी, जो फेडरल रिजर्व की प्राथमिकताओं में से एक है। ईरानी विदेश मंत्री ने पुष्टि की कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद वार्ता में तेज़ी आई। अमेरिका ने चीन स्थित टीपोट रिफाइनर पर भी हाल ही में कार्रवाई की थी, जो कथित तौर पर ईरानी ऑयल प्रोसेस करती है। यह दबाव ईरान को समझौते की मेज पर लाने में कारगर रहा।

 

You might also like