देशबंधु गुप्ता रोड से अतिक्रमण हटाया

Encroachment removed from Deshbandhu Gupta Road

नई दिल्ली, करोल बाग जोन के देशबंधु गुप्ता रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। दिल्ली नगर निगम ने इस सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया। जोन में फैज रोड रेड लाइट से रानी झांसी राउंड तक के हिस्से को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। निगम की टीमों ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। इस दौरान अस्थायी ढांचों और प्लेटफॉर्मों को हटाया। जोन के उपायुक्त कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि सड़कों पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

 

You might also like