डिब्रूगढ़ में पहली बार परम आराधिका मंजू बाईसा के करकमलों से बाबोसा भगवान की 35 मूर्तियों का लोकार्पण जारी…

For the first time in Dibrugarh, the inauguration of 35 idols of Lord Babosa from the lotus flowers of the most revered Manju Baisa is going on...

डिब्रूगढ़ 24 मई , संदीप अग्रवाल
चुरू नरेश बाबोसा भगवान की परम आराधिका मंजू बाईसा गत दिनांक 21 मई को डिब्रूगढ़ पहुंची उनके साथ दिल्ली से प्रकाश जी कोठारी , सुरेंद्र अंचालिया, अजय बैद, अनिल भोपाल , हनीश जैन एवं गौहाटी से गजराज सुराणा, सुनील सेठिया , राजू सुराणा , संतोष शर्मा , प्रकाश सुराणा तथा रविंद्र सिंह शत्रुध्न सहित बड़ी संख्या उनके भक्त पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर डिब्रूगढ़ बाबोसा परिवार के सदस्यों जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं थी ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद शहर के होटल नटराज में उनके स्वागत में महिला मंडल द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञात हो मंजू बाईसा अपने इस असम दौरे के दौरान असम के विभिन्न शहरों में कुल 71 बाबोसा भगवान की मूर्तियों का लोकार्पण करेंगी। इस कड़ी में डिब्रूगढ़ में गत 21 मई से आगामी 28 मई तक के अपने प्रवास के दौरान कुल 35 मूर्तियों का लोकार्पण करेंगी। जिसका शुभारंभ गत 21 मई को सांय 6.31 बजे शहर के सिरिंग छपरी के ज्योति रुपा पथ निवासी सुमन शर्मा के निवास पर बाबोसा भगवान की तीन फीट की प्रतिमा का भारतवर्ष की 21 पावन नदियों के जल से अभिषेक सैकड़ों लोगों की साक्षी में कर पहली मूर्ति का लोकार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बाबोसा की भक्त ममता शर्मा एवं उनकी नन्ही सी बच्ची चहल शर्मा ने बड़ा ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर मंजू बाईसा का स्वागत किया। इसके बाद परिवार के लोगों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान दिल्ली से पधारे बाबोसा के भक्त भरत भाई एवं गौहाटी से पधारी सुप्रसिद्ध भजन गायिका एवं समाजसेवी संतोष शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजन पेश कर उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया। इसके बाद शुरू हुआ मुख्य कार्यक्रम जिसमें मंजू बाईसा ने बाबोसा का अभिषेक कर ज्योत प्रज्वलित की जिसमें एक सौ आठ बाबोसा के नामों की आहुतियां दी गई एवं उन्हें फूलों का गजरा एवं भोग अर्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों के बीच खजाना एवं प्रसाद वितरित किया गया |अंत में सभी भक्तों ने अमृत भोग का आनंद लिया। इस दौरान मंजू बाईसा की ओर से सभी भक्तों के बीच बाबोसा भगवान की बड़ी तस्वीर, छोटी मूर्ति एवं कथा की पुस्तक का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन गत 22 मई को पांच मूर्तियों का धूमधाम के साथ मंजू बाईसा के करकमलों से लोकार्पण किया गया। जिसके तहत पहली मूर्ति का शहर के पल्टन बाजार स्थित टेस्टी ट्रीट में, दूसरी मूर्ति का शहर के ज्योति नगर निवासी संदीप शर्मा के निवास पर ,  तीसरी मूर्ति का आदित्य हॉस्पिटल के पीछे स्थित पवन तोदी के निवास पर, चौथी मूर्ति का जालान नगर निवासी अमित तोदी के निवास पर एवं पांचवीं मूर्ति का अधिवक्ता सुमीत तोदी के जालान नगर निवास पर किया गया। वहीं गत 23 मई को डिब्रूगढ़ के हनुमान सिंघानिया रोड स्थित  श्री अनिल – यशोदा अग्रवाल, श्रीमती कुमकुम  – राजेश अग्रवाल , लखीमपुर राइस मिल , रोटरी रोड स्थित श्रीमती सुनीता – विकाश तोदी , कनभय रोड स्थित श्रीमती रुचि – आलोक जाजोदिया तथा मास्टरपाडा निवासी श्री सुभाष – संगीता गाड़ोदिया के निवास पर  , आज 24 मई को बिनोद गुप्ता की आरकेबी पथ स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान में, मुकेश बाजोरिया, विजय धानुका ( मारवाड़ी पट्टी  ) , सुनील मिश्रा तथा चंदन हरलालका के निवास स्थान पर
बाबोसा भगवान की मूर्तियों का विधिवत लोकार्पण मंजु बाईसा के करकमलों से संपन्न हुआ |
सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे। इस प्रकार गत 4 दिनों में कुल 16  मूर्तियों का लोकार्पण हो चुका है। भक्तों के बीच बाबोसा एवं मंजू बाईसा के प्रति भक्ति की भावना चरम पर है। सभी कार्यक्रमों में भक्तों की उपस्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि यहां हर हर बाबोसा घर घर बाबोसा का नारा सफल होता नजर आ रहा है। वहीं आगामी कल 25 मई को भी डिब्रूगढ़ के 5 बाबोसा भक्तों के निवास / व्यापारिक प्रतिष्ठान में बाबोसा की मूर्ति का लोकार्पण किया जाएगा | बाबोसा परिवार , डिब्रूगढ़ द्वारा सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर मंजू बाईसा के सानिध्य में  बाबोसा भगवान का आशीर्वाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है |
You might also like