फाल्गुन अमावस्या पर हुआ भगवान विष्णु और भगवान शिव का पूजन
Worship of Lord Vishnu and Lord Shiva on Falgun Amavasya
फाल्गुन अमावस्या की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व होता है : महंत जगन्नाथ पुरी

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने सर्वकल्याण की भावना से महाशिवरात्रि के अवसर पर किए जा रहे सवा लाख महामृत्युंजय जाप का समापन करने के उपरांत अनुष्ठान किया। इस के उपरांत उन्होंने गुरुवार को फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर विशेष पूजन किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक महत्व होता है। अमावस्या पर पितरों की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन पिंडदान, तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि फाल्गुन अमावस्या पर पूजा-अर्चना से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। उन्होंने कहा कि फाल्गुन का महीना वैसे भी त्यौहारों एवं पूजा की दृष्टि से खास होता है। इस अवसर पर उनके साथ पूजा में स्वामी पृथ्वी पुरी व संतोषानंद सहित अन्य संत भी मौजूद रहे।
