दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का भव्य स्वागत, हरियाणा में मजबूत होगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया : एडवोकेट रवि सोनू कुंडली
Grand welcome of Union Minister Ramdas Athawale at Delhi airport, Republican Party of India will be stronger in Haryana: Advocate Ravi Sonu Kundli

अश्वनी वालिया
नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को तीसरी बार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली अपने समर्थकों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत समारोह में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली, प्रदेश महासचिव टींकू बठी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले देश में दलित, वंचित, पिछड़े और गरीब वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने वाले एक सशक्त नेता हैं। उन्होंने कहा कि आठवले ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य किया है, जिसके कारण देशभर में उनके नेतृत्व को व्यापक समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का उद्देश्य केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है। पार्टी दलित, वंचित, पिछड़े और गरीब समाज के साथ-साथ सभी जातियों और धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रही है।
रवि सोनू कुंडली ने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) एक मजबूत और प्रभावशाली संगठन के रूप में उभरेगी और सामाजिक न्याय व समान विकास की दिशा में निरंतर कार्य करेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी देशभर में तेजी से मजबूत हो रही है और हरियाणा में भी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी वालिया ने कहा कि स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में पार्टी को मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
