हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात
Haryana Cabinet Minister Dr. Arvind Sharma meets Union Railway Minister Shri Ashwini Vaishnav

नई दिल्ली, 11 अगस्त 2026। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन एवं विरासत तथा पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान गोहाना सहित हरियाणा से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं और सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष जींद-गोहाना-सोनीपत से आगे दिल्ली तक हाइड्रोजन ट्रेन के परिचालन की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से जींद, गोहाना, सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में रेलवे के क्षेत्र में तेजी से विकास और आधुनिकीकरण हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। रेलवे देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा आने वाले समय में यह विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
