उधार दिए रुपये वापस मांगने पर चाकू मारा, गिरफ्तार
He was stabbed for demanding the return of the borrowed money, he was arrested

नई दिल्ली, उधार दी गई रकम वापस मांगने पर अपने दोस्त को चाकू से हमला कर घायल करने वाले बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। इसे पुलिस ने इहबास अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। सात अगस्त को हौज काजी निवासी बाबुल उर्फ अलु बत्ता की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया था। इसमें पीड़ित ने बताया था कि वह फैजान से मिलने पेट्रोल पंप शास्त्री पार्क के पास गया था। उसने फैजान से उधार में दिए गए अपने 30 हजार रुपये वापस मांगे तो फैजान ने अपने साथियों बिलाल, सोनू, सोहेल और इमरान के साथ मिलकर उससे झगड़ा करने लगा और चाकू मारकर मौके से फरार हो गया। इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि आरोपी सोनू फरार था।
