Helicopter crash : चमोली में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर को उड़ा रहे थे ये पायलट, यात्रियों की लिस्ट भी आई सामने
Helicopter crash: These pilots were flying the crashed helicopter in Chamoli, the list of passengers also came out

कुलदीप कुमार देहरादून/चमोली: बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ घाटी के पास से गुजरते समय लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) की ओर से जारी शुरुआती जानकारी में सभी छह लोगों के नाम सामने आए हैं।
हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची
क्रम संख्या नाम विवरण:-
1 कैप्टन हिमांशु पायलट
2 प्रतापा यात्री
3 अरुण यात्री
4 शंकर गौड़ा यात्री
5 सुधीर के. यात्री
6 एच.एस. नटराज यात्री
UCADA की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर VT-HCX ने 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:14 बजे बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के आसपास से गुजरने के दौरान हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद उसका पता लगाने में एजेंसियों को सफलता नहीं मिल पाई और उसकी लोकेशन का पता नहीं चल सका।
