उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, 15 से 20 लोगों के मारे जाने की आशंका, राहत-बचाव कार्य जारी
Horrific road accident in Almora, Uttarakhand, 15 to 20 people feared dead, relief and rescue work underway

अल्मोड़ा/नैनीताल, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 15 से 20 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गढ़वाल मोटर आनर्स की एक बस पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट से रामनगर आ रही थी। इसी दौरान खूपी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो कर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस खचाखच भरी हुई थी। इसमें 35 से 40 लोग सवार थे। इस हादसे में 15 से 20 लोगों के मारे जाने की सूचना है। उपजिलाधिकारी सल्ट संजय कोहली के अनुसार अभी तक मरने वालों की संख्या का पता नहीं है लेकिन 15 से 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि पांच से सात शव बाहर निकाले जा चुके हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस के अदंर फंसे शवों को कटर से काट कर बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) सल्ट और रानीखेत पुलिस के अलावा प्रशासन की टीमें राहत व बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
