विश्वास है, रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी : मोदी

I am sure that Rekha Gupta will work with full strength for the development of Delhi: Modi

 

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास जताया है कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने विस्तृत अनुभव के साथ केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए पूरी शक्ति से काम करेंगी। श्री मोदी ने श्रीमती गुप्ता (50) को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठकर आई हैं, कैंपस राजनीति, राज्य संगठन, नगर निगम प्रशासन में सक्रिय रहीं और अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी हैं। मुझे विश्वास है कि वह दिल्ली के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।” श्रीमती रेखा गुप्ता को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गयी। वह दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रणह समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी भी उपस्थित थे।

 

 

You might also like