कोदो क्या है, आओ जानते हैं।
Let's know what Kodo is.

महज 50 साल पहले हमारा फूड कल्चर बिल्कुल अलग था। हम सभी मोटे अनाज खाने वाले लोग थे। हरित क्रांतिके उपरांत हम सभी ने चावल और गेहूं को इस कदर अपनाया कि हमारी थाली से मोटे अनाज गायब हो गए।
मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में 50 साल पहले इसकी खेती वृहत स्तर पर की जाती थी परंतु दिन ब दिन इसकी घटतीमांग से कोदो की खेती का रकबा काफी कम होता चला गया।
परन्तु हाल के दिनों में पौष्टिकता से भरपूर ज्वार, बाजरा, रागी (मडुआ), सवां, कोदों और इसी तरह के अन्य मोटेअनाजों वैश्विक बाजार में डिमांड बढ़ने लगी है। हम सभी लोगों को इन मोटे अनाजों के बारे में जन-जन तकजानकारी पहुंचानी चाहिए।
कोदो एक मोटा अनाज है जो कम वर्षा में भी पैदा हो जाता है। भारत में 3,000 सालों से उगाया जा रहा है इसे’गरीबों का चावल’ भी कहा जाता है नेपाल व भारत के विभिन्न भागों में इसकी खेती की जाती है। कोदोग्लूटेन-फ्री, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इसे मधुमेह, पाचन संबंधी समस्याओं औरहृदय रोगों में फायदेमंद बनाता है. धान आदि के कारण इसकी खेती अब कम होती जा रही है। इसका पौधा धानया बडी़ घास के आकार का होता है। इसकी फसल पहली बर्षा होते ही बो दी जाती है और भादों में तैयार हो जातीहै। इसके लिये बढि़या भूमि या अधिक परिश्रम की आवश्यकता नहीं होती। अधिक पकने पर इसके दाने झड़करखेत में गिर जाते हैं, इसलिये इसे पकने से कुछ पहले ही काटकर खलिहान में डाल देते हैं। छिलका उतरने पर इसकेअंदर से एक प्रकार के गोल चावल निकलते हैं जो खाए जाते हैं। कोदो का चावल, इसकी रोटी या इसका दानाकाफी लाभदायक है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की उपलब्धता वाले इस अन्न में पौष्टिकता की खान होती है। यानियह सुपोषण के लिए सबसे बढिय़ा अन्न है। चिकित्सकों की मानें तो मधुमेह, गुर्दों व मूत्राशय के लिए कोदो कीरोटी, इसके दाने का भात काफी लाभकारी माना जाता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसमेंपर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
कोदो पुराने समय से देश के विभिन्न हिस्सों में उपजाया जाता है। इसे पारंपरिक अन्न भी माना गया है। इसके दाने में8.3 फीसद प्रोटीन, 1.4 फीसद वसा तथा 65.9 फीसद कार्बोहाइड्रेट मिलता है। कोदो-कुटकी मधुमेह नियंत्रण, गुर्दो और मूत्राशय के लिए लाभकारी है। यह रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक के प्रभावों से भी मुक्त है।कोदो-कुटकी उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए रामबाण है। इसमें चावल के मुकाबले कैल्शियम भी 12 गुनाअधिक होता है।
फायदे :-
पाचन में फायदेमंद
मधुमेह में फायदेमंद
हृदय के जोखिम को कम करता है
शुद्ध सेहत आटा चक्की और ग्रोसरी
शॉप नंबर 14 जीडीए मार्केट न्याय खंड फर्स्ट इंदिरापुरम गाजियाबाद संपर्क सूत्र 93 1180 5380
