असम के डिब्रूगढ़ के तामुलबाड़ी में लुईतपोरिया, मारवाड़ी सम्मेलन और स्माइल एनजीओ ने मनाया शिल्पी दिवस
Luitporia, Marwari Sammelan and Smile NGO celebrated Shilpi Diwas in Tamulbari, Dibrugarh, Assam

असम साहित्य सभा की स्वर्णिम इकाई लुईतपोरिया स्वर्ण शाखा साहित्य सभा , सामाजिक संस्था मारवाड़ी सम्मेलन, डिब्रूगढ़ और स्माइल डिब्रूगढ़, ने संयुक्त रूप से शिल्पी दिवस कार्यक्रम रूपकुंवर ज्योति प्रसाद अगरवाला के जन्मस्थान ” ज्योति तीर्थ ” , तामुलबाड़ी चाय बागान में मनाया | उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिनसुकिया लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल संजय खेतान ने रूपकुंवर की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की | उसके बाद तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों , सदस्यों ने भी रूपकुंवर की प्रतिमूर्ति के समक्ष धूप , दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए | उसके बाद ” ज्योति तीर्थ ” में एक सभा का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय जी खेतान, समाजसेवी आत्माराम बिरमीवाल , लुइतपोरिया शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव सुरेश अग्रवाल, लुइतपोरिया के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल तथा स्माइल, डिब्रूगढ़ के अध्यक्ष संदीप केजरीवाल को मंचासीन करवाया गया | आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का फ़ुलाम गमछे से अभिनंदन किया गया | मुख्य अतिथि संजय खेतान ने रूपकुंवर पर लिखी कविता का पाठ कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की | अपने संबोधन में उन्होंने ज्योति प्रसाद अगरवाला के महान व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला | एक बहुभाषिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया , जिसमें लुइतपोरिया स्वर्ण शाखा साहित्य सभा के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व सचिव प्रोफेसर राहुल दास, बजरंग केजरीवाल , प्रदीप मारोदिया , संस्था के प्रचार सचिव संदीप अग्रवाल , कार्यकारिणी सदस्य पूबेरुन भवाल सहित अन्यों ने काव्य पाठ कर रूपकुंवर को याद किया | सभी ने मिलकर रूकुंवर द्वारा रचित गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी | उक्त कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन, डिब्रूगढ़ शाखा के शाखाध्यक्ष कैलाश धानुका, लुइतपोरिया शाखा तथा मारवाड़ी सम्मेलन , डिब्रूगढ़ के उपाध्यक्ष लखी जाजोदिया, सदस्य राजेश वर्मा, रामनिवास स्वामी , शहनाज बनू ( स्माइल, डिब्रूगढ़ ) , संजय अग्रवाल तथा अमित पुरोहित ( डीकम ) , पत्रकार कृष्णा उपाध्याय ( तिनसुकिया ) सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे | कार्यक्रम के अन्त में सुरेश अगरवाल ने उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया । यह जानकारी लुइतपोरिया स्वर्ण शाखा साहित्य सभा के प्रचार सचिव संदीप अग्रवाल द्वारा दी गई है |
