मॉरीशस ने राष्ट्रीय दिवस समारोह में मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Mauritius gives highest civilian honour to Modi during National Day celebrations

 

पोर्ट लुईस/नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मॉरीशस गणराज्य के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया।समारोह के दौरान, मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति धर्मबीर गोकुल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जी.सी.एस.के) अवार्ड से सम्मानित किया। यह पहली बार किसी भारतीय नेता को माॅरीशस ने यह सम्मान प्रदान किया है।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस पुरस्कार को भारत और मॉरीशस के बीच विशेष मित्रता और भारत के 1.4 अरब लोगों और मॉरीशस में उनके 13 लाख भाइयों और बहनों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मैं आभारी हूँ। यह सिर्फ़ मेरा सम्मान नहीं है, यह भारत के 1.4 अरब लोगों का सम्मान है। यह भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों के प्रति श्रद्धांजलि है।”

राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान, भारतीय नौसेना की एक मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में भाग लिया। राष्ट्रीय दिवस समारोह के साथ मेल खाने के लिए एक भारतीय नौसेना के जहाज भी सद्भावना यात्रा पर पोर्ट लुई पहुंचा था।

 

 

 

 

You might also like