उत्तरी चाड में भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत

More than 50 people killed in devastating floods in northern Chad

 

याउंडे, चाड के उत्तरी प्रांत टिबेस्टी में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। तिबेस्टी प्रांत के गवर्नर महामत तोची चिदी ने कहा कि शुक्रवार से शुरू हुई बारिश बुधवार तक जारी रही जिसने संपत्तियों को नष्ट कर दिया।स्थानीय मीडिया ने बताया कि प्रांत में बाढ़ से 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। देश के सामाजिक कार्य, राष्ट्रीय एकजुटता और मानवीय मामलों के मंत्री फातिम बाउकर कोसेई ने गुरुवार को कहा कि विस्थापित लोगों को ठहराने के लिए अस्थायी आश्रय बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, “यह आवश्यक है कि बाढ़ से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों से बचने के लिए प्रभावित आबादी वहां बस जाए। इस साइट पर सभी की सुरक्षा और भलाई की गारंटी के लिए सभी उपाय किए गए हैं।”

कोसेई ने आश्रय की उपलब्धता के बारे में निवासियों को जागरूक करने के लिए राजधानी एन’जामेना का दौरा करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह बात कही। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार चाड मई के मध्य से बाढ़ का सामना कर रहा है, जिससे पहले ही 245,000 लोग प्रभावित हो चुके हैं। संगठन ने पिछले सप्ताह बताया था कि देश में मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

You might also like