मुर्मु कल से बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की पांच दिन की यात्रा पर

Murmu on a five-day visit to Bihar, Madhya Pradesh and Gujarat from tomorrow

 

नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की पांच दिन की यात्रा पर जायेंगी।राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को बताया कि यात्रा के पहले दिन श्रीमती मुर्मु बिहार की राजधानी पटना में पटना मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।बुधवार को राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा में श्री बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन राष्ट्रपति गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करेंगी और नर्मदा आरती देखेंगी।गुरूवार को वह केवड़िया में एकता कौशल विकास केंद्र का दौरा करेंगी और अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

श्रीमती मुर्मु शुक्रवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन राष्ट्रपति भुज में स्मृतिवन भूकंप स्मारक का दौरा करेंगी।एक मार्च को राष्ट्रपति यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल -धोलावीरा का दौरा करेंगी।

 

 

You might also like