स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी मुर्मु
Murmu will address the nation on the eve of Independence Day
नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 78 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का संबोधन आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन के सभी चैनलों पर भी हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसका प्रसारण किया जायेगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा।
