ईआईआरसी की डिब्रूगढ़ शाखा की नई प्रबंध समिति गठित
New management committee of EIRC's Dibrugarh branch formed

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की पूर्वी भारत क्षेत्रीय परिषद (EIRC) की डिब्रूगढ़ शाखा ने वर्ष 2025-29 की अवधि के लिए अपने पदाधिकारियों और प्रबंध समिति की घोषणा की है। उक्त टीम में सीए रोशन अग्रवाल को अध्यक्ष,
सीए प्रमेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सीए अभिषेक शर्मा को सचिव, सीए अंकुर कनोई को कोषाध्यक्ष , सीए अंकिता केजरीवाल पोद्दार को ईआईसीएएसए ( EICASA ) अध्यक्ष , तथा सीए अंबिका शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है | मालूम हो कि सीए रोशन महज 28 वर्ष की आयु में ICAI डिब्रूगढ़ के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं।
नव-निर्मित टीम अपने कार्यकाल के दौरान शाखा गतिविधियों के लिए अपने सभी हितधारकों से सुझाव और फीडबैक का स्वागत करती है। यह जानकारी डिब्रूगढ़ शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष सीए रोशन अग्रवाल द्वारा दी गई है |
यह भी पढ़ें
