रौनक पब्लिक स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दी दस्तक
Raunak Public School knocked at the international level

संजीव त्यागी
गन्नौर, 26 अक्तूबर
रौनक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मैनचेस्टर यूके में आयोजित होने वाले अपोलो ग्रैंड फिनाले के लिए ट्रायल देकर एक नए और ऐतिहासिक अवसर की दिशा में कदम बढ़ाया है। स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने मैनचेस्टर, यूके में आयोजित होने वाले अपोलो ग्रैंड फिनाले के लिए ट्रायल दिया।इस ट्रायल प्रतिस्पर्धा मे इंग्लैंड, नेपाल , थाईलैंड, आदि देशों के साथ-साथ केरल, मणिपुर भोपाल, हरियाणा व अन्य राज्यों से बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका के रूप में इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी गैरी नेवल ने हिस्सा लिया एवं इंग्लैंड के मि. एंडी ने रेफरी के रूप में कार्य भार संभाला ।रौनक पब्लिक स्कूल गन्नौर की ओर से 5 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह एक अद्भुत अनुभव था। हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।
रौनक पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रजनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा, हमें अपने छात्रों पर गर्व है। यह उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है।अपोलो ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए चुने गए छात्र मैनचेस्टर, यूके में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह एक ऐतिहासिक पल होगा जब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
