ईपीएफओ खाताधारकों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर की सिफारिश
Recommendation of 8.25 percent interest rate to EPFO account holders for the financial year 2024-25

नई दिल्ली, कर्मचारी भविष्य निधि के खाताधारकों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर की सिफारिश की गई है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 237 वीं बैठक में इस आशय की सिफारिश की गई।ब्याज दर को केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा, जिसके बाद कर्मचारी भविष्य निधि के ग्राहकों के खातों में ब्याज दर जमा की जाएगी। बोर्ड ने पिछले वित्त वर्ष 23- 24 में लागू ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बैठक में बोर्ड की उपाध्यक्ष शोभा करंदलाजे, सह-उपाध्यक्ष सुश्री सुमिता डावरा, सचिव, श्रम एवं रोजगार तथा सदस्य सचिव रमेश कृष्णमूर्ति, केंद्रीय पीएफ आयुक्त भी उपस्थित थे।
