चांदी की मांग बढ़ने से चांदी की कीमतों में तेजी
Silver prices rise due to increased demand for silver

नई दिल्ली,दुनिया भर के देशों में औद्योगिक मांग के चलते चांदी का उपयोग बढ़ता क्या रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की मांग बढ़ रही है। 5जी तकनीकी, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और मेडिकल उपकरणों में चांदी का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर चांदी की मांग ज्यादा है। उस तुलना में आपूर्ति कम हो रही है। जिसके कारण बाजारों में चांदी के दामों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। 2023 में मांग की तुलना में 4026 टन कम चांदी की आपूर्ति हुई थी। 2024 में 7513 टन चांदी की कम आपूर्ति होने की संभावना है। जिसके कारण चांदी के दाम 90000 रुपए किलो तक पहुंचने की बाजार में धारणा है। अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव 83338 रुपए पर हैं। जो इस साल के अंत तक 90000 पर पहुंच जाएंगे। जिसके कारण बाजार में चांदी के दाम में तेजी बनी हुई है।
