छह नये सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली
Six new members took oath as members of Rajya Sabha

नई दिल्ली, राज्यसभा में सोमवार को छह नव निर्वाचित सदस्यों ने सदन की सदस्यता की शपथ ली।सभापति जगदीप धनखड़ ने कार्यवाही शुरू होते ही पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के रिताब्रत बनर्जी, हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी की रेखा शर्मा, आन्ध्र प्रदेश से भाजपा के रायगा कृष्णैया, ओडिशा से भाजपा के सुजीत कुमार और आन्ध्र प्रदेश से तेलुगु देशम के एम राव यादव और साना सतीश बाबू को सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी। सदन ने पूर्व सदस्यों श्रीगोपाल व्यास और डा के मलैसामी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
