खेलों का जीवन में बहुत महत्व: रजनी शर्मा

Sports have great importance in life: Rajni Sharma


गन्नौर, 27 सितंबर
रौनक पब्लिक स्कूल में क्रिकेट पिच के उद्घाटन के मौक़े पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, खेलों से हमें उत्साह व कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है ।
उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा सर्वांगीण विकास होता है और हम उत्कर्ष व यशस्विता प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन खेलों को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्प है और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर कक्षा 10 वी और 12 वी के छात्रों के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला गया। मैच में निर्णायक की भूमिका क्रिकेट कोच मदन त्यागी व अभिमन्यु वर्मा ने निभाई।

You might also like