प्रदेश युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

State Youth Congress protested

 

नई दिल्ली,दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर हुई प्राथमिकी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शमिल हुए। इस अवसर पर अक्षय लाकरा ने कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही का विरोध करते हैं। संविधान आंबेडकर जी की देन है। उनका अपमान हम नहीं सहेंगे।

You might also like