गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Stock market closed with decline, Sensex and Nifty fell

 

मुंबई,अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगले सप्ताह होने वाली मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में विश्व बाजार में तेजी आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, एफएमसीजी, इंडस्ट्रियल्स, ऑटो, कैपिटल गुड्स और तेल एवं गैस समेत सत्रह समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार गिर गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236.18 अंक की गिरावट लेकर 81,289.96 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.10 अंक उतरकर 24,548.70 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.56 प्रतिशत टूटकर 47,815.88 अंक स्मॉलकैप 1.00 प्रतिशत लुढ़ककर 57,125.14 अंक पर आ गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4105 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2517 में बिकवाली जबकि 1481 में लिवाली हुई वहीं 107 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 35 कंपनियों में गिरावट जबकि 14 में तेजी रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 17 समूहों का रुझान नकारात्मक रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.39, सीडी 0.81, ऊर्जा 1.03, एफएमसीजी 1.15, वित्तीय सेवाएं 0.43, हेल्थकेयर 0.58, इंडस्ट्रियल्स 0.83, दूरसंचार 0.18, ऑटो 0.70, बैंकिंग 0.43, कैपिटल गुड्स 0.80, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.62, धातु 0.10, तेल एवं गैस 0.73, पावर 0.11, रियल्टी 0.37 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.37 प्रतिशत टूट गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.20, जर्मनी का डैक्स 0.11, जापान का निक्केई 1.21, हांगकांग का हैंगसेंग 1.20 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.85 प्रतिशत मजबूत रहा। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 49 अंक उतरकर 81,476.76 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 81,680.97 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली के दबाव में यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 81,211.64 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81,526.14 अंक के मुकाबले 0.29 प्रतिशत टूटकर 81,289.96 अंक रह गया।

इसी तरह निफ्टी 37 अंक फिसलकर 24,604.45 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,675.25 अंक के उच्चतम जबकि 24,527.95 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,641.80 अंक की तुलना में 0.38 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24,548.70 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में एनटीपीसी 2.76, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.42, टाटा मोटर्स 1.59, मारुति 1.42, एलटी 1.26, एशियन पेंट 1.19, रिलायंस 1.11, आईटीसी 0.99, कोटक बैंक 0.97, एसबीआई 0.91, नेस्ले इंडिया 0.83, टाइटन 0.72, अल्ट्रासिमको 0.72, सन फार्मा 0.61, बजाज फिन सर्व 0.32, एचडीएफसी बैंक 0.25, एक्सिस बैंक 0.17 और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.06 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, टेक महिंद्रा 1.67, भारती एयरटेल 1.56, इंडसइंड बैंक 1.31, इंफ़ोसिस 0.92, अडानी पोर्ट्स 0.90, टीसीएस 0.66, पावरग्रिड 0.56, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.38, एचसीएल टेक 0.28, टाटा स्टील 0.17, बजाज फाइनेंस 0.10 और आईसीआईसीआई बैंक ने 0.05 प्रतिशत मुनाफा कमाया।

 

 

You might also like