युवा शक्ति के संघर्ष, अनुभव और सुझाव नजर आएंगे हरियाणा के बजट मेंः नायब सिंह सैनी

Struggles, experiences and suggestions of youth power will be visible in Haryana's budget: Naib Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवाओं से बजट पूर्व परामर्श पर किया सीधा संवाद, सुपर 100, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, आईटीआई और उद्यमियों ने दिए खुलकर सुझाव, मुख्यमंत्री ने करीब एक घंटा युवा शक्ति से की बजट पर चर्चा

काजल वालिया
कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के आने वाले बजट में युवा शक्ति के संघर्ष, अनुभव और बेहतरीन सुझाव नजर आएंगे। इस बजट को लेकर प्रदेश के हर वर्ग और हर व्यक्ति से सुझाव लिए जा रहे हैं। इस प्रदेश का बजट हर नागरिक के लिए खुशहाली लेकर आए इस प्रकार के प्रयास प्रदेश सरकार की तरफ से लगातार किए जा रहे हैं। इसलिए बजट को तैयार करने से पहले आमजन के सुझाव लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में युवाओं  के साथ आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठक (प्री बजट कंसल्टेशन) की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्त एवं योजना विभाग के एसीएस अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, स्वर्ण जयंती संस्थान के महानिदेशक अंशज सिंह, सलाहकार, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. नैन, ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व और मकर सक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की सोच है कि आने वाला बजट हरियाणा के 2करोड़ 80 लाख लोगों की अपेक्षाओं और आशाओं पर खरा उतरे तथा आमजन के लिए खुशहाली लेकर आए। इस लोहड़ी के पर्व पर कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर सुपर 100, स्टार्टअप से जुडे़ युवाओं, युवा उद्यमियों से बजट पर सुझाव लिए गए हैं। इन युवाओं से अच्छे सुझाव मिलें हैं और एक-एक सुझाव बजट के लिए बहुमूल्य होगा। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में भी युवाओं से जो सुझाव लिए गए थे उन सुझावों को बजट में स्थान दिया गया। इस बार प्रदेश के आम नागरिक से सुझाव लेने के लिए पोर्टल भी लांच किया गया है। इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र या विषय पर अपना सुझाव दे सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम किया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा शक्ति तेज गति के साथ दुनिया के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस बजट में युवाओं को लाभ मिले और युवा शक्ति प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सके इसलिए युवाओं को फोकस रखकर सुझाव लिए गए हैं।
युवा शक्ति से की अपील मुख्यमंत्री की सुने बजट स्पीचः राजेश खुल्लर
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बार बजट के लिए एक नई पहल की है। हरियाणा के आगामी बजट के लिए इस बार प्रदेश के साथ-साथ अन्य नागरिक भी आनलाइन माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं।  उन्होंने युवा शक्ति से अपील की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिस दिन बजट सत्र में बजट पर अपनी स्पीच देंगे उस स्पीच को जरूर सुनें।
You might also like