सुबी जैकब जार्ज को मिलेगा 2024 का घनश्याम दास बिड़ला वैज्ञानिक शोध पुरस्कार

Subi Jacob George will receive the Ghanshyam Das Birla Scientific Research Award for 2024

 

नई दिल्ली,घनश्याम दास बिड़ला वैज्ञानिक शोध पुरस्कार-2024 बेंगलुरु के रसायन शास्त्री प्रोफेसर सुबी जैकब जार्ज को देने की घोषणा की गयी। पुरस्कार देने वाली संस्था केके बिरला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार जवाहरलाल नेहरु उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र (जेएनसीएएसआर) बेंगलुरु के प्रोफेसर जार्ज को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार के तहत उन्हें पांच लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति प्रदान की जाएगा।

यह पुरस्कार हर वर्ष भारत में काम कर रहे 50 वर्ष या उससे कम आयु के भारतीय वैज्ञानिकों के उल्लेखनीय वैज्ञानिक कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से दिया जाता है। इसके आवेदन देश के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त होते हैं तथा इसकी चयन मंडल के सदस्य देश के विभिन्न भागों के संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। यह पुरस्कार 1991 से दिया जा रहा है। इस पुरस्कार की चयन समिति की अध्यक्षता दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष करते हैं। इस बार यह पुरस्कार प्रो. आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति ने किया। ग़ौरतलब है कि प्रोफेसर जॉर्ज जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (जेएनसीएएसआर), बैंगलोर में वैज्ञानिक और प्रोफेसर हैं, जहाँ वे एक अत्याधुनिक सुप्रामॉलिक्यूलर रासायनिक अनुसंधान समूह का नेतृत्व करते हैं। जेएनसीएएसआर में एक अंतःविषय रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष और -‘केमिकल साइंस, रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री’ की प्रमुख पत्रिका के संयुक्त संपादक के रूप में डॉ. जॉर्ज कार्यात्मक सुप्रामॉलिक्यूलर और कार्बनिक पदार्थों में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

 

 

You might also like