सुक्खू ने लोहिया की जयंती पर उन्हें किया नमन
Sukhu paid tribute to Lohia on his birth anniversary

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन किया।श्री सुक्खू ने कहा कि श्री लोहिया का शोषित-वंचित समाज के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष अनंत प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके विचार और आदर्श सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।
