संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है केंद्र सरकार: प्रियंका गांधी

The central government is weakening the constitution and democracy: Priyanka Gandhi

 

वायनाड (केरल), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को दावा किया कि देश ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसमें केंद्र सरकार ‘‘भारत में संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए’’ सब कुछ कर रही है।वायनाड से सांसद प्रियंका ने यहां मननथावाडी विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर के नेताओं की एक बैठक में कहा कि इस जिले के भूस्खलन के पीड़ितों को आज तक आवास संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला है।कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘‘लोकसभा में हमारे प्रयासों के कारण कम से कम’’ वायनाड भूस्खलन को ‘‘गंभीर प्रकृति की आपदा’’ घोषित किया और उम्मीद जताई कि इससे पीड़ितों के पुनर्वास के लिए अधिक धन प्राप्त होगा।उन्होंने जिले में जंगली जानवरों के हमलों के कारण जान-माल के नुकसान के विभिन्न मामलों का भी उल्लेख किया और कहा कि मानव-पशु संघर्ष के कारण भी आजीविका का नुकसान हो रहा है।प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछली बार जब वह यहां वायनाड में थीं, तो जिला प्रशासन ने कहा था कि मानव-पशु संघर्ष को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे अधिक धन की आवश्यकता है।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कहा था कि मैं उनके साथ काम करूंगी और साथ मिलकर हम जितना संभव हो सके उतनी धन राशि जुटाने की कोशिश करेंगे, ताकि उन्हें जो काम करने की जरूरत है, उसे करने में मदद मिल सके और समस्या के लिए नए प्रकार के समाधान भी ढूंढे जा सकें।’’प्रियंका गांधी ने लोकसभा उपचुनाव में अपनी जीत में मदद करने के लिए बूथ स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया तथा उनसे केवल चुनाव के दौरान ही नहीं, बल्कि हर दिन लोगों के लिए उपलब्ध रहने का आग्रह किया।

लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद वायनाड की यह उनकी दूसरी यात्रा है। इससे पहले, प्रियंका ने 28 जनवरी को उस महिला के परिवार से मिलने के लिए वायनाड का दौरा किया था, जिसे 24 जनवरी को एक बाघ ने मार डाला था।

 

 

 

You might also like