केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2025 में अतिरिक्त 86730 करोड़ रुपये खर्च करेगी, संसद से मांगी मंजूरी
The central government will spend an additional Rs 86730 crore in the financial year 2025, approval sought from Parliament

नई दिल्ली, सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 44,143 करोड़ रुपये के अतिरिक्त शुद्ध नकद व्यय के लिए गुरुवार को संसद की मंजूरी मांगी। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 2024-25 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों का पहला बैच लोकसभा में पेश किया, जिसमें 87,762.56 करोड़ रुपये के सकल अतिरिक्त व्यय को अधिकृत करने के लिए सदन की मंजूरी मांगी गई। इसमें से, शुद्ध नकद व्यय से संबंधित प्रस्ताव कुल मिलाकर 44,142.87 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावे मंत्रालयों/विभागों की बचत या बढ़ी हुई प्राप्तियों/वसूलियों के साथ सकल अतिरिक्त व्यय कुल मिलाकर 43,618.43 करोड़ रुपये है। इसमें उर्वरक सब्सिडी योजना के लिए 6,593.73 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी भी शामिल है।
