डिब्रूगढ़ की पल्टन बाजार सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति के गौरवमयी 65 वें दुर्गोत्सव का शुभारंभ 

The glorious 65th Durga Puja of Paltan Bazar Sarvajanin Durga Puja Committee of Dibrugarh started

 

डिब्रूगढ़ की प्रसिद्ध तथा प्राचीन दुर्गा पूजा समितियों में से एक पल्टन बाजार सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपने 65 वें दुर्गोत्सव का आयोजन कर रही है | यहां कोलकाता के कारीगरों द्वारा बांस की कारीगिरी से माता का भव्य दरबार सजाया गया है | माता रानी सहित अन्य देवी देवताओं की मनमोहक प्रतिमा भी आकर्षणीय है | मनमोहक विद्युत सज्जा, भव्य आरती, छप्पन भोग , अमृत भंडारा ( महाप्रसाद) आदि इस दुर्गोत्सव के विशेष आकर्षण रहेंगे | मालूम हो कि शहर की इस प्राचीन पूजा में दूर दूर से भक्तगण माता रानी के दर्शन हेतु पहुँचते है | दुर्गोत्सव के तीनों दिन संध्या के वक्त माता को अलग अलग भोग ( प्रसाद) अर्पित किया जाता है, जिसे हज़ारों की संख्या में भक्तगण भंडारे के रूप में ग्रहण करते है | गत 9 अक्टुबर को यहां भी बेलबरन के साथ माता के पट भक्तों के दर्शन हेतु खोल दिये गए | सभी ने माता की पहली झलक पाकर विश्व में सुख शांति की कामना की | पूजा के यजमान स्वरूप बिनोद राय ने सपरिवार एवम पल्टन बाजार निवासियों के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया | आज 10 अक्टुबर, वृहस्पतिवार को यहां माता को खिचड़ी के प्रसाद का भोग लगाया गया तथा  भक्तों के बीच वितरण किया गया | सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया | साथ ही पूजा मंडप के बाहर भारत के रत्न स्व. रतन टाटा को भी श्रद्धांजलि दी गई |
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी कल 11 अक्टूबर , शुक्रवार को छप्पन भोग की शोभायात्रा निकाली जाएगी | शहर के आरोग्य भवन रोड, ज्योतिनगर अंचल स्थित श्री राम मंदिर से पल्टन बाजार पूजा मंडप तक  इस छप्पन भोग की शोभायात्रा का आयोजन दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा |
यह जानकारी पल्टन बाजार पूजा समिति के प्रचार सचिव संदीप अग्रवाल द्वारा दी गयी है |
You might also like