स्कूटी समेत 10 वारदातें करने वाला बदमाश गिरफ्तार

The miscreant who committed 10 crimes including scooty was arrested

 

नई दिल्ली,लक्ष्मी नगर पुलिस ने शनिवार को चोरी की स्कूटी के साथ एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि इस पर लूट, झपटमारी व चोरी के 10 मामले दर्ज मिले हैं। आरोपी की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी अक्षय पालीवाल के रूप में हुई है। वह लक्ष्मी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस पकड़े गये आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पांच नवंबर को थाने में स्कूटीसवार बदमाश द्वारा पर्स झपटने की पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार शर्मा की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पीड़िता शास्त्री नगर निवासी सुमन तलवार ने बताया कि वह लक्ष्मी नगर मार्केट की ओर जा रही थी कि तभी कुंदन नगर लाल बत्ती के पास शाम करीब 6.40 बजे स्कूटीसवार आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे डाला। उनके पर्स में तीन हजार रुपये थे। पुलिस ने जांच के दौरान वारदातस्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आरोपी की पहचान कर उसे लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित एक पार्क से दबोच लिया। साथ ही स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

You might also like