रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी का मिशन गरीब वंचित, शोषित वर्ग को मुख्य धारा में लाना : रवि कुंडली

The mission of the Republican Party of India party is to bring the poor, disadvantaged, exploited class into the mainstream: Ravi Kundli

प्रदेश अध्यक्ष ने कुरुक्षेत्र के कई वार्डों में दौर कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

रीता वालिया
कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेशध्यक्ष रवि उर्फ सोनू कुंडली ने सैक्टर-17 में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी का मिशन गरीब वंचित, शोषित वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम करती है। प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली ने कहा कि पार्टी विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में हो रहे निकायों चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेगी। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरा कर निकायों चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसी कड़ी में शनिवार को कुरुक्षेत्र के कई वार्डों में कार्यकत्र्ताओं के साथ दौरा किया और भाजपा प्रत्याशी नगर परिषद थानेसर की चेयरपर्सन माफी ढांडा के पक्ष में वोट मांगें और कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटी भी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने अश्विनी वालिया को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाण के प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त नियुक्त कर उन्हें शुभकामना दी और इसके साथ सं. राजेंद्र सिंह को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर अश्विनी वालिया व राजेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों को हर आम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे और एक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को पार्टी के साथ अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के एस मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रमेश चौधरी, शमशेर सिंह व अन्य मौजूद थे।

You might also like