दिल्ली में नकली नोट लाने वाले तीन आरोपी दोषी करार
Three accused of smuggling fake notes into Delhi found guilty
नई दिल्ली,पटियाला हाउस कोर्ट ने फेक करेंसी मामले में तीन लोगों को दोषी करार दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों को रंगे हाथ चार लाख रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी जुल्फिकार आलम उर्फ अनवर बिहार के मोतीहारी का रहने वाला है। वहीं, उत्तम मंडल और दीपक कुमार मंडल पश्चिम बंगाल के मालदा इलाके का रहने वाला है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 17 दिसंबर 2017 को उत्तम मंडल और जुल्फिकार आलम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिंटो ब्रिज के पास से करीब चार लाख रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। उत्तम जुल्फिकार को नकली नोट पहुंचाने आया था। पूछताछ में सामने आया कि पाकिस्तान में बने नकली नोट बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल और उसके बाद दिल्ली और पूरे देश में पहुंचता था। दोनों की गिरफ्तारी के बाद दीपक कुमार मंडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। अदालत ने कहा कि पुलिस ने सभी आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य के तौर पर पाया गया। अदालत आरोपियों की सजा पर अगस्त माह के अंत में बहस सुनेगा।
