डिब्रूगढ़ में कलश यात्रा के साथ माँ अंजनीपुत्र की लाड़ल्यां के दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का शुभारंभ
Two-day silver jubilee celebrations of Maa Anjaniputra Ki Ladliyan started with Kalash Yatra in Dibrugarh

यह भी पढ़ें


डिब्रूगढ़ में महिलाओं द्वारा संचालित धार्मिक संस्था माँ अंजनीपुत्र की लाड़ल्यां के दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का शुभारंभ आज 20 दिसंबर , को दिन के 11.01 बजे से भव्य कलश यात्रा से हुआ। सर्वप्रथम समिति की सभी सदस्याओं ने मारवाड़ी पट्टी स्थित पूजा घाट पर जा कर पंडित महेश शर्मा के आचार्यत्व में विधिवत कलशों की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के पश्चात गाजे बाजे एवं विभिन्न झांकियों से सुशोभित कलश यात्रा पूजा घाट से प्रारंभ होकर मारवाड़ी पट्टी चाराली, हनुमान सिंघानिया पथ होती हुई बाबूलाल पोद्दार पथ स्थित श्री अग्रसेन मिलन मंदिर पहुंची। इसके बाद सांय 4 बजे से समिति की सभी सदस्याओं ने मिलकर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया।पाठ के पश्चात हवन का कार्यक्रम हुआ। अंत में महाप्रसाद का भी आयोजन समिति की ओर से किया गया। जिसका आनंद उपस्थित सभी भक्तों ने उठाया। आगामी कल 21 दिसंबर को सांय 5 बजे से श्री अग्रसेन मिलन मंदिर के तीसरे तल्ले में अंजनी पुत्र का मनमोहक दरबार सजाकर विधिवत पूजा अर्चना एवं अखंड ज्योत प्रज्वलित कर मुंबई से आमंत्रित कलाकार अम्बरीश कुमार द्वारा संगीतमय भजनामृत सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इस अवसर अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। माँ अंजनीपुत्र की लाड़ल्यां द्वारा ज्यादा से ज्यादा की संख्या में भक्तों से कार्यक्रम में पधार कर इसे सफल बनाने की कामना की गई है।
