केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में रिक्शा – ठेला चालकों के साथ बैठकर पूड़ी-सब्जी खाई
Union Minister Sonowal sat with rickshaw-cart drivers in Dibrugarh and ate puri-sabzi



असम के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जहाजरानी, बंदरगाह और जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के मारवाड़ी पट्टी चाराली स्थित गिरधारी महाराज नामक एक पुरानी होटल में पूड़ी-सब्जी खाकर अपने बचपन की यादें ताजा की | केंद्रीय मंत्री ने डिब्रूगढ़ शहर में रिक्शा चालकों और ठेला चालकों से बातचीत की , वो ठेले पर उनके साथ बैठे और उनके साथ होटल में पूड़ी- सब्जी खाकर अपने बचपन की यादें ताजा की। केंद्रीय मंत्री ने उन दिनों को याद किया जब वह छात्र जीवन में दुर्गा पूजा के दौरान पूड़ी-सब्जी खाया करते थे | सोनोवाल ने कहा कि “हमारा लक्ष्य अंत्योदय के माध्यम से जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों का समान विकास और समान सम्मान सुनिश्चित करना है। रिक्शा चालक और ठेला चालक सामाजिक जीवन का अभिन्न अंग हैं और उनकी मेहनत जीवन में गहरा अर्थ रखती है। मैं शारदीय दुर्गा पूजा के मौके पर उनसे मिलकर बहुत प्रभावित हुआ और उनसे बात की और उन्हें दुर्गा पूजा के लिए शुभकामनाएं दीं। “यह इन मेहनती और सरल लोगों के साथ अपने अनुभव साझा करने का एक शानदार अवसर है | केंद्रीय मंत्री ने शहर की प्राचीन श्री मारवाड़ी दुर्गा पूजा समिति ( मारवाड़ी पट्टी ) का दौरा किया और पूजा मंडप की तैयारियों का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने पूजा समिति के पदाधिकारियों से भी बातचीत की | उन्होंने सभी को दुर्गोत्स्व की शुभकामनाएं दी | पूजा समिति द्वारा केंद्रीय मंत्री का दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया |
यह भी पढ़ें
