उपराष्ट्रपति मंगलवार को मुंबई का दौरा करेंगे
Vice President to visit Mumbai on Tuesday

नई दिल्ली,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 3 दिसंबर को मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति मुंबई में स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-सीआईआरसीओटी) के स्थापना दिवस के शताब्दी समारोह और आईसीएआर मुंबई में शताब्दी स्तंभ के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
