दुनिया जब अज्ञानता के अंधकार में डूबी थी तब हम विश्व को दे रहे थे ज्ञान की रोशनी : दिलावर
When the world was immersed in the darkness of ignorance, we were giving the light of knowledge to the world: Dilawar

जयपुर, राजस्थान शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि हमें विज्ञान के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं जिससे आने वाली पीढ़ी इस दिशा में प्रेरित होकर नए-नए शोध कर देश और दुनिया को विज्ञान के नए चमत्कारों से अवगत करा सके।श्री दिलावर आज यहां अपेक्स यूनिवर्सिटी परिसर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार एवं विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान दिवस पर आयोजित विज्ञान महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ज्ञान और विज्ञान के मामले में सदियों से विश्व का नेतृत्व करता रहा है। महाभारत काल में संजय द्वारा कुरुक्षेत्र में हो रहे युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाना विज्ञान का ही चमत्कार था रामायण भगवान श्री राम का लंका से पुष्पक विमान के जरिए अयोध्या लौटना भी हमारे समृद्ध विज्ञान का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में आज विज्ञान के क्षेत्र में बहुत शोध हुए हैं किंतु अभी भी बहुत सारा काम होना बाकी है। उन्होंने भारत के विज्ञान की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मामले में समृद्ध रहा है। पूरी दुनिया को शून्य भारत की ही देन है जो की एक अति महत्वपूर्ण खोज है। आज के युग की बात करें तो यह हमारे वैज्ञानिक काबिलियत का ही परिचायक है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले सैटेलाइट उतारने वाला देश हमारा भारत देश है। प्रारंभ में श्री दिलावर ने श्रीमान दिलावर ने स्वस्तिवाचन के बीच मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर के उप कुलपति प्रोफेसर सोमदेव शांतनु ने स्वागत भाषण दिया।
