दर्शन करने आई श्रद्धालु के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बद्रीनाथ पुलिस ने नकदी व मोबाइल से भरा खोया पर्स लौटाया
The smile returned on the face of the devotee who came to darshan, Badrinath police returned the lost purse full of cash and mobile

कुलदीप कुमार, देहरादून 02 नवंबर 2026 को अमेठी (उत्तर प्रदेश) निवासी सुनीता मिश्रा अपने परिवार के साथ श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंची थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में उनका पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें ₹8,000 की नकदी एवं एक मोबाइल फोन रखा हुआ था।
ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल दिवाकर सती ने तत्परता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को सुरक्षित बरामद कर सुनीता मिश्रा के सुपुर्द किया।
अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर सुनीता मिश्रा एवं उनके परिजनों ने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
