हाजी कॉलोनी–सुखदेव विहार मार्ग की समस्याओं को लेकर निगम पार्षद को ज्ञापन सौंपा

Memorandum submitted to the corporation councillor regarding the problems of Haji Colony-Sukhdev Vihar road

स्ट्रीट लाइट, टूटी सुरक्षा दीवार की मरम्मत और झाड़ियों की सफाई की मांग; पार्षद ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नई दिल्ली। जामिया नगर, ओखला स्थित हाजी कॉलोनी से सुखदेव विहार तक जाने वाले मार्ग पर अंधेरे, खुले नाले की टूटी सुरक्षा दीवार और घनी झाड़ियों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर आज, 2 नवंबर 2026 को जामिया ओखला अमन कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज़ ने नगर निगम दिल्ली (MCD) की सेंट्रल ज़ोन चेयरमैन एवं वार्ड संख्या 187 की निगम पार्षद श्रीमती नीतू चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने, खुले नाले की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने तथा घनी झाड़ियों के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे और असुरक्षित मार्ग के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। हाल ही में दो बाइक सवार नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

मोहम्मद शाहनवाज़ ने पार्षद से मांग की कि मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए, नाले की टूटी सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराई जाए तथा घनी झाड़ियों और घास-फूस की सफाई करवाकर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर निगम पार्षद श्रीमती नीतू चौधरी ने आश्वासन दिया कि हालांकि संबंधित भूमि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के अंतर्गत आती है, फिर भी वह अपने स्तर से प्रयास करेंगी कि क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य कराया जाए और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जामिया ओखला अमन कमेटी ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभागों के सहयोग से जल्द ही इस मार्ग की समस्याओं का समाधान होगा और स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

मोहम्मद शाहनवाज़
अध्यक्ष, जामिया ओखला अमन कमेटी

You might also like