समूहगान में रौनक पब्लिक स्कूल का प्रथम स्थान

Raunak Public School got first place in group singing


गन्नौर, (संजीव त्यागी)
रोहतक में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय समूहगान प्रतियोगिता में रौनक पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। आरपीएस की टीम ने यह उपलब्धि पहली बार हासिल की है।
ग़ौरतलब है कि भारत विकास परिषद की गन्नौर शाखा का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनीपत में आयोजित हुई ज़िला स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसके रोहतक में भी प्रथम स्थान पर रहे।
विद्यालय की प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने बताया कि स्कूल के संगीत अध्यापक श्री कुमार धर्म के कुशल मार्ग दर्शन में कक्षा सातवीं के मनदीप, श्रेया, सानवी और आर्य व कक्षा नौवीं से कनिष्क, एंजेल और रितिक ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।जिसमें 22 टीमों ने हिस्सा लिया था।उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय समूहगान प्रतियोगिता 15 नवंबर को हिसार में आयोजित होगी।जिसमें विद्यालय की टीम हिस्सा लेगी।

You might also like