तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया , कुआँ , कच्ची मिटटी का घर रहे आकर्षण का केंद्र
Saint Thomas Convent School celebrated Teej festival with great pomp, well and mud house were the center of attraction

कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) सैंट थॉमस कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम स्कूल कि सीएमडी अंजलि मारवाह के मार्गदर्शन में हुआ | इस दौरान विद्यार्थियों के अभिवावाको ने सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरे खिचवाई , झूले का आनंद भी लिया। स्कूल कि कोर्डिनेटर रजनी ने बताया कि स्कूल में कई प्रकार के स्टाल लगाए गए इस अवसर पर स्कूल में बेंगल , चुनरियाँ और सावन की मिठाई के स्टाल भी लगे गए जिन्हें देखकर अभिवावको ने खूब सरहना कि | स्कूल ने आज के उत्सव का नाम स्कूल तीज मेला रखा | सीएमडी अंजलि मारवाह ने बताया कि स्कूल बच्चो को हर पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाता है जिससे बच्चो का मानसिक विकास होता है और उन्हें उस पर्व की सारी जानकारी मिलती है | इस मेले में गाँव सजीव चित्रण को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया जोकि बच्चो के लिए नयी बात थी स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल प्रांगन में कुआँ , कच्ची मिटटी का घर , चक्की , चूल्हा , हाथ कि पंखियाँ , कच्ची मिटटी का हारा , दूध बिलोने वाली मधानी का प्रदर्शन करके बच्चो को विस्तार से बताया | इस अवसर पर छात्राओ द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी जिसे देख कर अभिवावक गद गद हो गए |
शिक्षिकाओं ने भी झूले का आनंद भी लिया। स्कूल चेयरमैन संदीप मारवाह ने भी सभी को तीज उत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्तिकेय व साक्षी ने कहा कि यह पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। इस पर्व को हमें मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस अवसर पर एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर सोनम , कुलवंत , हिमानी चुघ , परमित व मोनिका सेठी आदि उपस्थित रहे।
फोटो : छात्राओ द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति
