भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल पहुंचे कालीदास धाम, किया पूजा-अर्चना
BJP state president Mohan Lal reached Kalidas Dham, offered prayers

सांपला, 23 फरवरी: हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने आज सांपला स्थित श्री शिव शक्ति बाबा कालीदास धाम आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर परमहंस बाबा कालीदास का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आश्रम में चल रहे अखंड यज्ञ में आहूति डालकर पूजा-अर्चना की और आश्रम के धार्मिक वातावरण में शामिल हुए।
मोहन लाल ने बाबा कालीदास धाम परिसर में निर्माणाधीन मल्टी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने बाबा कालीदास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और आश्रम में हो रहे धार्मिक कार्यों की सराहना की।
बाबा कालीदास धाम पर इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई गणमान्य नेता भी आशीर्वाद ले चुके हैं। यह धाम धार्मिक शिक्षा और सामाजिक कल्याण के कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, ब्रिजेश कुमार, परवीन कुमार, नरेन्द्र भारती और सामाजिक कार्यकर्ता दलबीर मलिक ने भी मोहन लाल के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल ने इस मौके पर सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी के नेतृत्व में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के अनेक लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे पार्टी को और मजबूती मिल रही है।
