वंदे भारत ने जीता जापानियों का दिल, ओसाका एक्सपो भारतीय रेल की धूम

Vande Bharat won the hearts of the Japanese, Osaka Expo Indian Railways


जापान
के ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो-2025 में भारतीय रेल कीधूम मची है भारतीय पवेलियन में केवल भारतीय प्रवासी बल्किजापानी नागरिकों की भी भारी भीड़ उमड़ रही है एक्सपो पहुंचने वालेलोगों में वंदे भारत एक्सप्रेस और चिनाब ब्रिज को लेकर जबरदस्तउत्सुकता देखी जा रही है लोग इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैंकई जापानी आगंतुकों को यह जानकर आश्चर्य हो रहा है कि भारत मेंइतनी तेज रफ्तार और अत्याधुनिक सुविधाओं वाली ट्रेनें अब आम हो गईहैं वंदे भारत की एयरोडायनॉमिक डिजाइन, इनबिल्ट सुरक्षा फीचर्स औरसेमी हाईस्पीड क्षमताओं ने तकनीक प्रेमियों को आकर्षित किया है

वहीं, चिनाब ब्रिजजो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज हैभारतीय रेल इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक बनकर उभरा है हिमालय कीघाटियों में बना यह ब्रिज केवल तकनीकी चुनौती को परास्त करता है, बल्कि भारत के उत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी और सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहदअहम है जापानी दर्शक, खासकर इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर केछात्र, चिनाब ब्रिज के 3D प्रेजेंटेशन और इंटरैक्टिव मॉडल को ध्यान सेदेख रहे हैं और इसके निर्माण से जुड़े विवरणों को जानने में गहरी रुचि लेरहे हैं

वंदे भारत ट्रेन और चिनाब ब्रिज आधुनिक भारतीय रेल का चमकतासितारा है बदलते भारत की पहचान है बीते एक दशक में वंदे भारत नेअत्याधुनिक सुविधाओं के साथ रेल यात्रा को नई पहचान दी है यात्रियोंको विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ तेज रफ्तार यात्रा की सुविधा मिलरही है भारतीय रेल ने देश के हर कोने में वंदे भारत के संचालन सेकनेक्टिविटी का नया अध्याय लिखा है

पूरे देश में करीब 140 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहाहै इसे वरिष्ठ नागरिकों के साथ युवाओं के बीच अपार लोकप्रियता मिलीहै

इस ट्रेन में वातानुकूलित कोच, स्वचालित दरवाजे, बायो टॉयलेट्स, जीपीएस सूचना प्रणाली, ऑनबोर्ड कैटरिंग, वाईफाई, और सीसीटीवीसुरक्षा जैसी सुविधाएं हैं ये सुविधाएं यात्रियों को एक प्रीमियम औरआरामदायक अनुभव प्रदान करती हैं, जो पहले साधारण ट्रेनों में संभव नहींथा वंदे भारत ट्रेनें वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों और महिलाओं के लिएविशेष रूप से उपयोगी है

विश्व एक्सपो 2025, जो कि 13 अप्रैल से 13 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, भारत के लिए वैश्विक मंच पर अपनी उपलब्धियों और नवाचारों को साझाकरने का एक सुनहरा अवसर है जापान में इंडिया पवेलियन कीलोकप्रियता केवल भारत की बढ़ती वैश्विक साख को दर्शाती है, बल्कियह भी बताती है कि दुनिया भारत की प्रगति को उत्सुकता और सम्मान कीनजरों से देख रही है

You might also like